Aaj Ka Panchang, 23 May 2025 : आज अपरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 23 May 2025: 23 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन ज्येष्ठ अपरा एकादशी है. इस दिन प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

23 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 23 May 2025)

तिथि एकादशी (23 मई 2025, प्रात: 1.12 – 24 मई 2025, रात 10.29)
वार शुक्रवार
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद
योग प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.27
सूर्यास्त शाम 7.09
चंद्रोदय प्रात: 2.57, 24 मई
चंद्रोस्त दोपहर 3.03
चंद्र राशि कुंभ

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.44 – शाम 5.27
यमगण्ड काल सुबह 5.27 – सुबह 7.10
गुलिक काल सुबह 7.09 – सुबह 8.52
पंचक पूरे दिन

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): पंचक चल रहे हैं, पंचक के पांच दिन शुभ कार्य नहीं करना वर्जित है, इसमें हानि की संभावनाएं बढ़ जाती है.

स्नान-दान महायोग: अपरा एकादशी के दिन श्रीहरि को जल में सुंगधित इत्र, हल्दी, केसर मिलाकर स्नान कराना शुभ होता है. इस दिन हल्दी गांठ दान करने से विवाह की बाधा दूर होती है ऐसी मान्यता है

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 23 May 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा कुंभ
मंगल कर्क
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

अपरा एकादशी का विशेष महत्व (Significance)

  • अपरा एकादशी का व्रत रखने पर मान्यतानुसार हर कार्य में अपार सफलता मिलती है. इस एकादशी के मौके पर पूरे मनोभाव से भगवान विष्णु की पूजा संपन्न की जाए तो बिगड़े हुए काम बन जाते हैं.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 5 April 2024: आज पापमोचनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

क्या करें: (Kya Kare)

  • नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो शुक्रवार को एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए. फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए. इससे प्रमोशन के योग बनते हैं.
  • अपरा एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और मटके का दान करें

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदना शुभ नहीं होता है और ना ही इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम या निवेश करना चाहिए.
  • एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment