24 जनवरी का पंचांग: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 24 January 2024: 24 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि बुधवार रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। 24 जनवरी को सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही बुधवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 24 जनवरी को रात 9 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर गुरुवार सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

​​​​​​​24 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 24 जनवरी 2024 को रात 9 बजकर 50 मिनट तक
  • वैधृति योग- 24 जनवरी को सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र-  24 जनवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक
  • भद्रा- 24 जनवरी को रात 9 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 25 जनवरी सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 12:33 से दोपहर 01:52 तक
  2. मुंबई- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:14 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 12:34 से दोपहर 01:53 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:38 तक
  5. भोपाल- दोपहर 12:31 से दोपहर 01:54 तक
  6. कोलकाता- दोपहर पहले 11:48 से दोपहर 01:10 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 12:51 से दोपहर 02:13 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 12:21 से दोपहर 01:47 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:12 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:523 pm
पढ़ें  आज एकादशी व्रत, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment