25 April 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग 25 अप्रैल 2024, गुरुवार: राष्ट्रीय मिति वैशाख 05, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 13, शव्वाल 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 25 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 52 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2024 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2024 : राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 25 September 2023: आज एकादशी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

आज का उपाय : चना और गुड़ का दान करें साथ ही गाय को भी खिलाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment