25 May Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

25 मई को आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि गुरुवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 25 मई को शीतला षष्ठी का व्रत भी किया जाएगा। साथ ही आज के दिन को बंगाल में जामात्रि षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार शाम 6 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही 25 मई को शाम 5 बजकर 54 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा 25 मई शाम 5 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

25 मई  2023 का शुभ मुहूर्त

  • षष्ठी तिथि-  गुरुवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक
  • वृद्धि योग-  शाम 6 बजकर 7 मिनट तक (25 मई 2023)
  • अमृतसिद्धि योग-  शाम 5 बजकर 54 मिनट तक (25 मई 2023)
  • पुष्य नक्षत्र- गुरुवार शाम 5 बजकर 54 मिनट तक  (25 मई 2023)
  • शीतला षष्ठी व्रत- 25 मई 2023, दिन गुरुवार

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:43 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:52 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:03 से दोपहर बाद 03:47 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:45 से दोपहर बाद 03:27 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:37 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:13 से दोपहर 02:53 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:56 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:41 से दोपहर बाद 03:17 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:25 AM
  • सूर्यास्त- शाम 7: 10 PM
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 1 February 2025: फरवरी के पहले दिन का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, ब्रह्म मुहूर्त, दिशा शूल और शनिवार के उपाय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment