Aaj Ka Panchang, 25 October 2024 : आज कार्तिक कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 25 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार है.  दिवाली से पहले पड़ने वाले शुक्रवार के दिन से लेकर दिवाली तक आप हर रोज कनकधारा स्रोत का पाठ करें और इसे अगली दिवाली तक जारी रखें. कहते हैं कि कनकधारा पाठ को चमत्कारी और अधिक फलदायी माना गया है.

शुक्रवार के दिन सौंदर्य से जुड़ी सामग्री भी खरीदना शुभ होता है. ऐसे में जो लोग दिवाली की शॉपिंग कर रहे हैं वह मेकअप, ज्वैलरी आदि सामान आज खरीद सकते हैं.

शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें. इसके बाद मां लक्ष्मी की नियमानुसार पूजा-अर्चना करें, साथ ही उस सिक्के की भी उसी तरह पूजा करें.

शुक्रवार को पूरे दिन सिक्के को मंदिर में ही रखा रहने दें और अगले दिन उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें.आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 25 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2024 (Calendar 25 October 2024)

तिथि नवमी (25 अक्टूबर 2024, सुबह 1.58 – 26 अक्टूबर 2024, सुबह 3.32)
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र पुष्य
योग शुभ
राहुकाल दोपहर 1.29 – दोपहर 2.54
सूर्योदय सुबह 06.28 – शाम 05.41
चंद्रोदय प्रात: 12.54 – दोपहर 02.03, 25 अक्टूबर
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि कर्क
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 25 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 – दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 – शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.31, 25 अक्टूबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 4 February 2025 : आज रथ सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.53 – शाम 04.17
  • आडल योग – सुबह 7.40 – सुबह 6.29, 26 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 7.52 – सुबह 9.15

आज का उपाय

धन सम्पदा में बढ़ोतरी पाने के लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसमें चावल भर दें. इसके बाद चावल के ऊपर एक रुपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रख दें. फिर इस पर एक ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी पुजारी को दान कर दें. मान्यता है इससे घर में बरकत होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment