आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें श्री हरि की पूजा, पुण्य की होगी प्राप्ति, जानें मुहूर्त, महत्व और राहुकाल

Sanchar Now
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति पौष 05, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, पूर्णिमा, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 11, जमादि-उल्सानी-12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

पूर्णिमा तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 05 बजकर 55 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 57 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मार्गशीर्ष पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती, श्री सत्यनारायण व्रत, त्रिपुरा भैरव जयंती।

सूर्योदय का समय 26 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 31 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 57 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजे से 11 बजकर 54 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 12 मिनट से शाम में 5 बजकर 51 मिनट तक।

पढ़ें  विष्णु जी के प्रिय दिन से हो रही है जून माह की शुरुआत, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय : हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल या शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment