Aaj Ka Panchang 26 May 2024 : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 26 May 2024: 26 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रविवार शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 26 मई को सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा। साथ ही रविवार सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 26 मई को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

26 मई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 26 मई 2024 को  शाम 6 बजकर 7 मिनट तक
  • साध्य योग- 26 मई 2024 को  सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा
  • मूल नक्षत्र- 26 मई 2024 को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग
  • 26 मई 2024 व्रत-त्यौहार- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:27 से शाम 07:10 तक
  • मुंबई- शाम 05:31 से शाम 07:09 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:32 से शाम 07:16 तक
  • लखनऊ- शाम 05:10 से शाम 06:52 तक
  • भोपाल- शाम 05:18 से शाम 06:59 तक
  • कोलकाता- शाम 04:34 से शाम 06:14 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:37 से शाम 07:17 तक
  • चेन्नई- शाम 04:54 से शाम 06:30 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:25 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:11 pm
पढ़ें  27 अगस्त 2025 का पंचांग, 27 अगस्त बुधवार को क्या है, कौन सा त्योहार है, कब रहेगा गणपति की स्थापना का मुहूर्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment