Aaj Ka Panchang, 26 November 2023: आज पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 26 November 2023: 26 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि रविवार दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। रविवार को व्रतादि की पूर्णिमा मनाई जाएगी। साथ ही 26 नवंबर को देव दीपावली का त्यौहार भी मनाया जाएगा। रविवार देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा 26 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

26 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  1. चतुर्दशी तिथि- 26 नवंबर 2023 को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक
  2.  परिघ योग-  26 नवंबर को  देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक
  3. भरणी नक्षत्र – 26 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक
  4. 26 नवंबर 2023 व्रत-त्यौहार- व्रतादि की पूर्णिमा, देव दीपावली

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:05 से शाम 05:24 तक
  • मुंबई- शाम 04:35 से शाम 05:59 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:03 से शाम 05:21 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:13 तक
  • भोपाल- शाम 04:11 से शाम 05:33 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:51 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:31 से शाम 05:53 तक
  • चेन्नई- शाम 04:13 से शाम 05:39 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:51 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 PM
पढ़ें  06 January 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment