Aaj Ka Panchang, 26 November 2024 : आज मार्गशीर्ष उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 26 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण की एकादशी तिथि, उत्पन्ना एकादशी है. इस दिन व्रत कर विष्णु जी की पूजा करें और अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान करें. अगर आपका बिजनेस लॉस में चल रहा है या फिर तरक्की रुक गई है तो  एकादशी के दिन आपको विष्णु पूजा के समय दस मुखी रुद्राक्ष की भी पूजा करनी चाहिए. इसके प्रभाव से व्यापार, धन से संबंधी सारी समस्याएं खत्म होती है.

उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के मंदिर में दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए और उसकी रोली, धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए, पीले रंग की चीजों का दान करें. भगवान को भी पीले रंग के फल-फूल पूजा में अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 25 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 26 नवंबर 2024 (Calendar 26 November 2024)

तिथि एकादशी (26 नवंबर 2024, प्रात: 01.01 – 27 नवंबर 2024, सुबह 03.47)
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
नक्षत्र हस्त
योग प्रीति, द्विपुष्कर
राहुकाल दोपहर 02.46 – शाम 04.05
सूर्योदय सुबह 06.50 – शाम 05.25
चंद्रोदय शाम 3.13 – दोपहर 2.26, 27 नवंबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि सिंह
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 26 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.46 – दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.26 – शाम 05.53
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त रात 09.46 – रात 10.36
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 – प्रात: 12.37, 27 नवंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 7 January 2025 : आज पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 09.31 – सुबह 10.50
  • गुलिक काल – दोपहर 12.08 – दोपहर 1.27

आज का उपाय

वैवाहिक जीवन की डोर को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करें. इसमें जल न चढ़ाएं केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment