Aaj Ka Panchang, 27 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 27 May 2025: 27 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन भौमवती अमावस्या, शनि जयंती और तीसरा बड़ा मंगल है. इस दिन द्विपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, सुकर्मा योग और कृत्तिक-रोहिणी नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

27 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 27 May 2025)

तिथि अमावस्या (27 मई 2025, दोपहर 12.11 -28 मई 2025, सुबह 8.31, इसके बाद प्रतिपदा शुरू)
वार मंगलवार
नक्षत्र कृत्तिका, रोहिणी
योग सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग, द्विपुष्कर
सूर्योदय सुबह 5.25
सूर्यास्त शाम 7.12
चंद्रोदय नहींं
चंद्रोस्त शाम 7.42
चंद्र राशि वृषभ

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.52 – सुबह 10.35
यमगण्ड काल सुबह 10.35 – दोपहर 12.18
आडल योग सुबह 5.25 – सुबह 5.32
गुलिक काल दोपहर 12.18 – दोपहर 2.02

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ फलदायी होता है.

स्नान-दान महायोग: शनि जयंती के दिन सुबह पानी में काले तिल डालकर स्नान करें और हनुमान जी को तेल अर्पित करें. इसके बाद शाम के समय शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक करें. इस दिन जरुरतमंदों को अन्न, धन, तेल, काले तिल, उड़द का दान करना श्रेष्ठ होता है इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 May 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा वृषभ
मंगल कर्क
बुध वृषभ
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 27 June 2024 : आज आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शनि जयंती का विशेष महत्व (Significance)

  • इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और दीपक जलाने से शनि दोष से राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

क्या करें: (Kya Kare)

  • शनि देव को काले तिल, तेल, शमी पत्र अर्पित करें.
  • श्रमिकों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करें और मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • भूलकर भी मजदूरों का अपमान न करें.
  • शनि देव को जूठा, पुराना या खराब तेल शनि देव को न चढ़ाएं.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment