Aaj Ka Panchang 28 March 2024: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 28 March 2024: पंचांग के अनुसार 28 मार्च 2024 आज चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत है. इस दिन गणपति की पूजा करने से समस्त संकट दूर होते हैं. संतान प्राप्ति के लिए आज महिलाएं व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को दूध और जल से अर्घ्य दें. इससे वंश वृद्धि होती है. बप्पा के आशीर्वाद से घर में खुशियों का आगमन होता है.

आज गुरुवार भी है ऐसे में वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और शीघ्र विवाह की कामना से विष्णु जी को केले का भोग लगाएं, इससे लाभ मिलता है.आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

28 मार्च 2024 का पंचांग

तिथि तृतीया (27 मार्च 2024, शाम 05.06 – 28 मार्च 2024, शाम 06.56)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
नक्षत्र स्वाती
योग हर्षण
राहुकाल दोपहर 01.59 – दोपहर 03.32
सूर्योदय सुबह 06.15 – शाम 06.37
चंद्रोदय रात 09.28  – सुबह 07.43
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि तुला
सूर्य राशि मीन

28 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.42- सुबह 05.29
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 – दोपहर 12.51
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.36 – शाम 06.59
विजय मुहूर्त दोपहर 02.30 – दोपहर 03.19
अमृत मुहूर्त सुबह 08.58 – सुबह 10.43
निशिता काल मुहूर्त प्रात: 12.02 – दोर रात 12.49, 29 मार्च

28 मार्च 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 06.15 – सुबह 07.48
  • विडाल योग – सुबह 06.15 – शाम 06.38
  • गुलिक काल – सुबह 09.21 – सुबह 10.54
  • भद्रा काल – सुबह 06.16 – शाम 06.56
पढ़ें  15 January 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

आज का उपाय

धन की समस्या से गुजर रहे हैं और कमाई का जरिया भी नहीं है तो भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर धनदाता गणेश स्तोत्र – ऊं श्रीं ऊं ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम: मंत्र का 11 माला जाप करें. मान्यता है इसे धन आगमन होता है. घर में बरकत आती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment