Panchang 3 November 2023: जानिए 3 नवंबर का राहु काल, शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र

Sanchar Now
3 Min Read

आज का पंचांग,3 नवंबर 2023,गुरुवार: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 12, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 18, रबी-उल्सानी-18, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 53 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार स्कन्द षष्ठी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 3 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 3 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 नवंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक। भद्राकाल 11 बजकर 7 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 17 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी को
लाल गुलाब का फूल भेट करें और मखाने की खीर का भोग लगाएं। साथ में भगवान विष्णु को भी खीर का भोग लगाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment