30 दिसंबर 2023 का पंचांग: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत, शनि पूजा से दुख होंगे दूर, जानें मुहूर्त, भद्रा, चंद्रोदय, राहुकाल

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 30 December 2023: 30 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 30 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के रविवार सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 दिसंबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

30 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त

  • तृतीया तिथि- 30 दिसंबर 2023 को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी
  • यायीजय योग- 30 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक
  • आश्लेषा नक्षत्र- 30 दिसंबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के रविवार सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक
  • 30 दिसंबर  2023 व्रत-त्यौहार- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:48 से दोपहर पहले 11:05 तक
  • मुंबई- सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:18 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:08 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:31 से सुबह 10:49 तक
  • भोपाल- सुबह 09:41 से दोपहर पहले 11:01 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:57 से सुबह 10:17 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:00 से दोपहर पहले 11:20 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:20 से सुबह 10:45 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:12 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:33 pm
पढ़ें  आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2025 : आज कार्तिक द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment