Aaj Ka Panchang, 30 December 2024 : आज साल की आखिरी सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 30 December 2024(आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज सोमवार है। भैरो उपासना का पावन व्रत रहें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी व पाप का नाश करता है। बटुक भैरव स्तोत्र पाठ का बहुत महत्व है। अन्न दान करें। भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं फिर प्रदोष की तरह आज भी सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दान -पुण्य करें। यहां जानिए पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 30 December 2024(आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024)संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व – अमावस्या,,व्रत -अमावस्या व्रत।

तिथि-अमावस्या

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:09am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र- मूल

चन्द्र राशि -धनु,स्वामी ग्रह -गुरु

सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- शकुनि

योग- वृद्धि

शुभ मुहूर्त1अभिजीत-12:03 pm से 12:45 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:27ल5pm से 03:29pm तक

3गोधुली मुहूर्त–06:22pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 30 June 2024 : आज आषाढ़ नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अशुभ मुहूर्तराहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा।

क्या न करें-असत्य से दूर रहें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment