Aaj Ka Panchang 31 May 2024 : आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 31 May 2024: 31 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 31 मई को सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 31 मई को श्री शीतलाष्टमी व्रत है। इसके अलावा 31 मई 2024 को बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

31 मई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 31 मई 2024 को सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी
  • स्थायीजयद योग- 31 मई 2024 को सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक
  • पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र- 31 मई 2024 को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 मिनट तक
  • 30 मई 2024 व्रत-त्यौहार- श्री शीतलाष्टमी व्रत, बुध गोचर

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 तक
  • मुंबई- सुबह 10:57 से दोपहर 12:36 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:35 से दोपहर 12:20 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:21 से दोपहर 12:04 तक
  • भोपाल- सुबह 10:36 से दोपहर 12:17 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:53 से दोपहर पहले 11:34 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:30 से दोपहर 12:06 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:23 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:13 pm
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 23 दिसंबर 2025 : आज अंगारकी चतुर्थी व्रत, जानें शुभमुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment