Aaj Ka Panchang, 5 December 2024 : आज मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 5 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी विनायक चतुर्थी और गुरुवार है. इस दिन पांच इलायची और पांच लौंग का जोड़ा गणेशजी को अर्पित करें. मान्यता है इससे आर्थिक सुख समृद्धि में वृद्धि होती है.

इस दिन गणेश जी को गुलाब के फूल और दूर्वा अर्पण करें तथा ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 27 बार जाप करें और धूप दीप अर्पित करें.मान्यता है इससे मनचाहा वरदान मिलता है.

अगर बिजनेस में बहुत कोशिशों के बाद भी आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन आपको एक दूर्वा की गांठ लेकर, उस पर 11 बार मौली या कलावा लपेटना चाहिए और श्री गणेश भगवान को चढ़ाना चाहिए.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 5 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2024 (Calendar 5 December 2024)

तिथि चतुर्थी (4 दिसंबर 2024 दोपहर 1.10 – 5 दिसंबर दोपहर 12.49 )
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
योग रवि योग, वृद्धि योग
राहुकाल दोपहर 1.30 – दोपहर 2.48
सूर्योदय सुबह 7.00 – शाम 05.24
चंद्रोदय सुबह 10.35  – रात 09.07
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि मकर
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 5 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.50 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल  मुहूर्त सुबह 10.59 – दोपहर12.36
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 – प्रात: 12.37, 6 दिसंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 29 January 2024: शोभन योग में सकट चौथ, कब निकलेगा चांद? देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

5 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.00 – सुबह 8.18
  • विडाल योग – सुबह 07.03 – सुबह 7.00, 6 दिसंबर
  • गुलिक काल – सुबह 9.36 – सुबह 10.54
  • भद्रा काल – सुबह 7,00 – दोपहर 12.39
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment