Aaj Ka Panchang, 5 October 2024 : आज नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 5 अक्टूबर 2024, शनिवार को माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा (Maa chandraghanta) की पूजा होगी. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति में साहस जाग्रत होता है और दुश्मनों पर विजय पाने की शक्ति मिलती है. तरक्की में बाधा बन रहे व्यक्ति, वस्तु का नाश होता है. नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri day 3) का शुभ रंग है स्लेटी. ये रंग व्यक्ति में व्यक्ति में सरलता भाव जाग्रत करता है.

मां चंद्रघंटा (Maa chandraghanta) की उपासना से कुंडली में मंगल (Mangal grah) ग्रह मजबूत होता है. साहस बढ़ता है.

राहु-केतु और शनि (Shani dev) के बुरे प्रभाव के कारण आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, घर में कलह-कलेश होते हैं. ऐसे में आपको नवरात्रि की शनिवार (Navratri saturday) आज भगवान शिव और मां दुर्गा को पान के पत्ते पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए. ये छोटा सा उपाय करके आप राहु-केतु (Rahu ketu) को शांत कर सकते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 5 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 5 अक्टूबर 2024 (Calendar 5 October 2024)

तिथि तृतीया पूर्ण रात्रि तक
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र स्वाती
योग विष्कंभ, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल सुबह 09.13 – सुबह 10.41
सूर्योदय सुबह 06.16 – शाम 06.03
चंद्रोदय सुबह 07.25 – शाम 06.47
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि तुला
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 5 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.46 – दोपहर 12.33
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त सुबह 11.41 – दोपहर 1.39
निशिता काल मुहूर्त रात 11.45 – प्रात: 12.34, 6 अक्टूबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 12 July 2024: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

5 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 01.37 – दोपहर 03.06
  • गुलिक काल – सुबह 06.16 – सुबह 07.44
  • विडाल योग – सुबह 06.16 – रात 09.33

आज का उपाय

शनिवार के दिन मां काली के मंदिर में दीपक जलाकर काली चालीसा का पाठ करें. मान्यता है नवरात्रि के शनिवार पर ये उपाय करने से देवी दुष्टों का नाश करती हैं हमारे जीवन में खुशहाली आती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment