आज का पंचांग, 7 August 2023: आज कितनी देर रहेगा भद्रा का साया, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग 7 अगस्त 2023, सोमवार: राष्ट्रीय मिति श्रावण 16, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 23। मुहर्रम 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 16 मिनट तक, उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 06 बजकर 16 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 7 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 8 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 7 अगस्त 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 अगस्त 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे से तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 4 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 34 मिनट से 4 बजकर 27 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शाम में 4 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 2 August: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment