आज का पंचांग, 8 August 2023: आज है मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी और मासिक जन्माष्टमी, पढ़ें पूरा पंचांग

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24। मुहर्रम 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 04 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 7 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे से तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक। इसके बाद 11 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक।

पढ़ें  आज का पंचांग 22 अप्रैल 2025 : आज वैशाख कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment