Aaj Ka Panchang, 8 December 2024 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 8 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार है. ये तिथि और दिन दोनों ही सूर्य देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि सूर्य देव सौभाग्य लेकर आते हैं.

रविवार को गेहूं, लाल फूल और माणिक्य का दान करना चाहिए. इस दिन भृकुटी पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं. रविवार को गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए, इसे सूर्य दोष समाप्त होता है.

रविवार के दिन नहाने के पानी में लाल चंदन मिला सकते हैं. मान्यता है इससे इंसान की तरक्की होती है और अटके हुए काम भी पूरे हो जाते है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 8 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2024 (Calendar 8 December 2024)

तिथि सप्तमी (7 दिसंबर 2024, सुबह 11.05 – 8 दिसंबर 2024, सुबह 9.44 )
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र शतभिषा
योग वज्र
राहुकाल शाम 04.07 – शाम 5.24
सूर्योदय सुबह 7.00 – शाम 05.24
चंद्रोदय सुबह 12.27 – प्रात: 12.18, 9 दिसंबर
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि कुंभ
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 8 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.50 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 09.05 – सुबह 10.38
निशिता काल मुहूर्त रात 11.46 – प्रात: 12.41, 9 दिसंबर

8 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.13 – दोपहर 1.31
  • आडल योग – शाम 04.03 – सुबह 07.03, 9 दिसंबर
  • गुलिक काल – दोपहर2.49 – शाम 04.07
  • भद्रा काल- सुबह 9.44 – रात 8.55
  • पंचक – पूरे दिन
पढ़ें  22 April 2024 ka Panchang: पढ़ें सोमवार का पंचांग, जानें तिथि, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

आज का उपाय

अगर कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल दे रहा है और जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, नौकरी की दिक्कतें आ रही हैं तो रविवार के दिन तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित कीजिए. मान्यता है इससे मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment