Aaj ka Panchang 08 Nov 2023: आज एकादशी तिथि पर ‘इंद्र’ योग का निर्माण हो रहा है निर्माण, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग, 8 नवंबर 2023,बुधवार: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 17, शक संवत 1945, कार्तिक, कृष्ण, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 23, रबि-उल्सानी-23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 19 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग सायं 04 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 01 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 31 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 37 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक भद्रा काल 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक।

पढ़ें  12 November Ka Panchang: दीपावली का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय : आज गणेशजी को बेसन का लड्डू का भोग लगाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment