तिहाड़ जेल के बाहर AAP नेताओं का प्रदर्शन, आतिशी बोलीं- समय पर इंसुलिन न मिली तो उनके जान को हो सकता है खतरा

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 20 दिनों से तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद हैं. इन दिनों उनका शुगर लेवल बढ़ने की खबरें सुर्खियों में हैं. इसे लेकर आप नेताओं ने रविवार को तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी भी शामिल हुईं. जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अरविंद केजरीवाल को जल्द से जल्द इंसुलिन देने की मांग की.

आतिशी ने कहा कि उन्हें 30 साल से डायबिटीज की बीमारी है और कुछ दिनों से उनका शुगर लेवल 300 के पार पहुंच गया है. अगर आप दुनिया के किसी भी डॉक्टर से पूछेंगे तो वह यही कहेंगे कि 300 से ऊपर शुगर लेवल को इंसुलिन के बिना नियंत्रित नहीं किया जा सकता है. इसके बावजूद उन्हें जेल में इंसुलिन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. उनका कहना है कि बीजेपी के इशारे पर तिहाड़ प्रशासन ने इंसुलिन देने से इनकार कर दिया है, ऐसी क्रूरता तो अंग्रेजों के समय भी नहीं हुई. हालांकि प्रदर्शन के कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल को लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्री विधायक से लेकर हर एक नेता जेल में उनके स्वास्थ्य को लेकर न सिर्फ चिंता जता रहे, बल्कि बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल के जान से खेलने का भी आरोप लगा रहे हैं. वहीं, बीजेपी का कहना है कि वह जेल में जानबूझकर मीठी चीज खाते हैं. वह जानबूझकर शुगर लेवल बढ़ा रहे हैं, ताकि उसके आधार पर उन्हें बेल मिल जाए.

पढ़ें  एमएलसी के भतीजे सहित तीन की मौत, बुलंदशहर हाईवे पर भीषण कार हादसा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment