AAP का ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ कैंपेन शुरू, CM की पत्नी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?

लोग केजरीवाल के लिए व्रत रख रहे: सुनीता

उन्होंने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं। आप उनका साथ दीजिए। वॉट्सऐप नंबर  8297324624 पर अपना संदेश भेजिए। आज से हम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।

ईडी कस्टडी में परेशान करने का लगाया आरोप

बता दें, सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी और सीएम केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह मधुमेह के मरीज हैं और उनका नियमित जांच जरूरी है। उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है। बता दें, कोर्ट ने सीएम को 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

पढ़ें  राष्ट्र की अखंडता के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment