राजौरी गार्डन हत्याकांड : जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर दिखी फरार लेडी डॉन, पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

Sanchar Now
2 Min Read

पश्चिमी दिल्ली। राजौरी गार्डन के बर्गर किंग हत्याकांड मामले में फरार चल रही युवती को आखिरी बार जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। कटरा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में युवती भागकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार होती दिखाई दे रही है। यह ट्रेन गुरुवार सुबह दस बजे के करीब कटरा से निकली थी।

सूत्रों के अनुसार, जो युवती भाग रही है उसका नाम अनु है। सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर अनु ने कटरा इलाके के गेस्ट हाउस के वाईफाई से अपना मोबाइल कनेक्ट किया था। इसके बाद वो जल्दबाजी में स्टेशन पहुंची और ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ी।

ट्रॉली बैग के साथ भागती दिखी

सीसीटीवी फुटेज में अनु ट्रॉली बैग के साथ स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागती नजर आ रही है। अनु गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की बेहद करीबी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है।

40 राउंड फायर कर उतारा मौत के घाट

18 जून की रात को अनु ने अमन को कॉल कर बर्गर किंग बुलाया था। यहां पर दो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर करीब 40 राउंड फायरिंग की थी और अमन को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान अमन के साथ आई अनु भी मौके से फरार हो गई।

अमन का मोबाइल लेकर भागी

सूत्रों की मानें तो युवती अनु ने ही अमन को यहां पर बुलाया था। वह अमन का मोबाइल भी उठाकर भाग गई थी। अमन हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था और फाइनेंस का काम करता था। जांच में यह सामने आया था कि अमन अशोक प्रधान गैंग से जुड़ा हुआ था।

पढ़ें  रील बनाने के चक्कर में बुरे फंसे तीन युवक, सरे बाजार अपहरण के नकली सीन से लोगों में खलबली

विरोधी गैंग के बदमाशों ने महिला के जरिए उसे वहां बुलाकर उसकी हत्या की थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात बदमाश हिमांशु भाऊ ने ली है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment