ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के चलते हादसा, आपस में टकराए दो ट्रक और एक बस, 19 घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कोहरे का कहर देखने को मिला है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरा तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। सोमवार सुबह को हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में कासना से फरीदाबाद की ओर जाने वाली लेन पर एक ट्रक ने सामने खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इसी दौरान, पानीपत से मथुरा जा रही एक बस भी ट्रकों से टकरा गई। हादसे में बस की सवारियों को गंभीर चोटें आईं।

कोहरे का दिखने लगा है कहर

ग्रेटर नोएडा से लेकर पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में लोगों को घने कोहरे के कारण परेशानी होने लगी है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाकर यातायात को सुचारू किया।

घने कोहरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसी कारण यह हादसा हुआ। ऐसे में प्रशासन की ओर से से वाहन चालकों को चेतावनी दी जा रही है।

प्रशासन ने की अपील

ठंड के मौसम में कोहरे के प्रभाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने अपील जारी की है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे कोहरे के दौरान वाहनों की गति धीमी रखें। वाहनों को अत्यधिक सतर्कता से चलाने को भी कहा गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम सतर्क हो गई है।

पढ़ें  नोएडा प्राधिकरण का सबसे बड़ा घोटालेबाज अफसर क्या कभी पकड़ा जाएगा?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment