गोंडा में निर्माणधीन मकान की छत गिरने से हादसा: हादसे में एक मजदूर की मौत, 3 मजदूर घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sanchar Now
2 Min Read

गोंडाः जिले में मंगलवार शाम को एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर (Roof of Under Construction House Collapses in Gonda) गई. छत के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए. दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक घायल को घर भेजा गया है. एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में रेस्क्यू आपरेशन (Rescue Operation) चल रहा है. सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश है.

हादसा कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर बाजार में हुआ. कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर कस्बे में राजेश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान की छत अचानक ढह गई. छत ढहने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया. इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई वहीं 5 मजदूर घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है.

बताया गया कि छत की ढलाई करते समय शटरिंग के लिए लगाई गई प्लाई खिसकने से हादसा हो गया और बालवीर नामक मजदूर की दबकर मौत हो गई. वहीं शिवकुमार और अमरजीत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वही 2 लोगों का करनैलगंज सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है.

गांव के प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि घर की छत पड़ रही स्लैब गिरने से 1 मजदूर की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए है. सभी को घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. वही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि 1 श्रमिक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

पढ़ें  बिलखते रह गए भाई-बहन, मां ने छह माह की बेटी को नदी में फेंका
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment