UP: शराब के नशे में धुत सिपाहियों की करतूत, घर के बाहर सो रही महिला पर चढ़ाई कार

Sanchar Now
3 Min Read

बांदा: बांदा में आरोप है कि बुधवार रात शराब के नशे में चिल्ला थाने के पुलिसकर्मियों ने आधी रात को घर के बाहर चबूतरे में सो रही महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद शराब के नशे में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। घटना में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। गाड़ी में अंग्रेजी शराब और बियर की खाली बोतल पाए जाने की बात कही गइ्र है। इस मामले में गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि चिल्ला थाने की सरकारी गाड़ी जिसका नम्बर यूपी 90 जी-0341 है, रात को बड़ी स्पीड से निकली और चिल्ला से सादीमदनपुर मोड़ के पास अपने घर के चबूतरे में सो रही महिला को कुचल दिया। इसके बाद यह जीप दीवार से जा टकराई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर छोटा बेटा सुनील पुत्र विजय कुमार घर से बाहर निकला।

पड़ोसी सुनील उर्फ गोलू पुत्र रघुवीर निषाद भी घर से बाहर आ गया। दोनों ने देखा कि चिल्ला थाना की सरकारी गाड़ी उनके चबूतरे पर चढ़ी है। मृतका रज्जन देवी उर्फ रजनी (51) पत्नी विजय निषाद कार के नीचे दबी है। मृतका के बेटे सुनील ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर सीट से अजय यादव सिपाही और बगल वाली सीट से जितेन्द्र सिपाही और अन्य सिपाही गाड़ी से उतर कर भाग रहे थे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने गाड़ी के अन्दर देखा तो अंग्रेजी शराब और बियर की बोतलें पड़ी मिलीं।

पढ़ें  दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल के खुले परिसर दिया मृत बच्चे को जन्म, दौड़ती रही पुलिस, सोते रहे स्वास्थ्य कर्मी

मृतका के तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। पति विजय निषाद सूरत में मजदूरी करता है। इसके पास जमीन नहीं है। घटना के बाद एसडीएम शशि भूषण,अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह और तिन्दवारी, पैलानी जसपुरा और देहात कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि चिल्ला थाने की पुलिस रात में गश्‍त पर थी। रात को लगभग 11.30 बजे थाने से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर के चबूतरे पर चढ़ गई। इससे 51 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे थे। जांच से पता चला है कि कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस की गाड़ी से छेड़छाड़ की है जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment