नोएडा में अवैध अतिक्रमण पर ऐक्शन, 150 मकानों पर लिखा ‘यह इमारत अवैध है’

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा प्राधिकरण इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। बीते एक सप्ताह में 150 से अधिक इमारतों पर ‘यह इमारत अवैध है’ लिखवाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा और अवैध निर्माणों को गिराने की तैयारी भी चल रही है। अनुमान है कि शहर में 1500 से 2000 इमारतें अवैध रूप से बनी हुई हैं।

भूमाफिया कुछ इमारतों से लिखे गए शब्द मिटवा रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण ग्राम स्तर पर अतिक्रमण का डाटा तैयार कर रहा है और खसरा नंबर के अनुसार बुकलेट बनाई जाएगी। बुधवार को सभी वर्क सर्किल प्रबंधकों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। आने वाले दिनों में अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश एम ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। चिन्हित इमारतों पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और अब तक 125 अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। नोटिस जारी किए जा रहे हैं, और जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

पढ़ें  नोएडा एयरपोर्ट का 3900 मीटर लंबा रनवे तैयार, जल्द होगा ट्रायल; पहला विमान कब भरेगा उड़ान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment