महादेव बुक बेटिंग केस: 15,000 करोड़ के फ्रॉड मामले में एक्टर साहिल खान की बढ़ी मुसीबतें, मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Sanchar Now
3 Min Read

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर मुसीबत में पड़ गए हैं. महादेव सट्टेबाजी App मामले में उन्हें मुंबई पुलिस एसआईटी ने हिरासत में लिया है. खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है. मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी. एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई.

एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है. अब इस लिस्ट में साहिल खान का नाम भी शुमार हो गया है. एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है. वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है.

एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है. लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया. साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे. वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस में कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है.

कौन हैं साहिल खान?

एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. फिर उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए. साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है. साहिल का कहना था कि वो टैलेंटेड हैं, लेकिन फिल्मों में उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ. इसलिये उन्होंने बिजनेसमैन बनने की सोची.

पढ़ें  60 साल की उम्र में दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें कहां है पहली वाइफ?

26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी

एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने Milena से शादी कर ली है. साहिल, Milena से उम्र में 26 साल बड़े हैं. शादी को लेकर एक्टर ने कहा कि Milena के आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई है. वो भले ही उम्र में उनसे छोटी हैं, लेकिन काफी समझदार हैं. वो पॉजिटिव हैं और साहिल को खुश रखती हैं.

एक्टर ने 2004 में इरानियन बॉर्न एक्ट्रेस निगार खान से शादी की थी. पर शादी के एक साल बाद ही कपल एक-दूसरे से अलग हो गया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment