यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली. सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. जिन अधिकारियों के ट्रांसफर हुए उनमें योगेश्वर राम मिश्र, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अखिलेश सिंह का भी नाम शामिल है.

योगेश्वर राम मिश्र देवीपाटन मण्डल के मण्डलायुक्त बने
कल्पना अवस्थी को राजभवन से हटा दिया गया है. सुधीर बोबड़े राजभवन भेजे गए.
IAS महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाये गये
लखनऊ-NER के नये सीनियर DCM आशुतोष गुप्ता बनाये गये.
SDCM अम्बर प्रताप सिंह का वाराणसी मंडल तबादला हुआ

बस्ती, बहराइच, सहारनपुर के डीएम के भी तबादले हुए हैं. IAS अखिलेश सिंह 2008 DM सहारनपुर का स्थानांतरण हुआ. कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती के कमिश्नर बने. दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए. वहीं, मोनिका डीएम बहराइच बनीं.

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 स्वागत की तैयारी पूरी, आज राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment