एडवोकेट रॉयल्स ने लीगल जॉइंट्स एडवोकेट पर 29 रनों से की शानदार जीत दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। जनपद दीवानी एवं बार एसोसिएशन गौतम बुध नगर के तीसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस तृतीय क्रिकेट कप 2024 का आयोजन नोएडा के सेक्टर 148 स्थित शुभानिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। शनिवार को फाइनल मुकाबला एडवोकेट रॉयल्स वर्सेस लीगल जॉइंट्स एडवोकेट के बीच हुआ। जिसमें 29 रनों से एडवोकेट रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की।

 

शनिवार को एडवोकेट रॉयल्स और लीगल जॉइंट्स एडवोकेट हुए मुकाबले में पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट रॉयल्स ने 20 ओवर में 191 रन बनाएं। जिसमे सर्वाधिक कुलदीप दुजाना ने 56 रनों के की पारी खेली वही समीर भाटी 47 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीगल जॉइंट्स एडवोकेट 19. 4 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई। जिसमें प्रवीण अवाना ने 70 रन व कप्तान शक्ति भाटी ने 60 रनों के योगदान दिया।

 

यह मुकाबला एडवोकेट रॉयल्स ने 29 रनों से जीत लिया और समीर भाटी को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर जनपद दीवानी एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी डेवटा व सचिव धीरेंद्र भाटी, एड कुलदीप नागर जुनेदपुर, एड अशोक भाटी, एड पवन तालान, एड अजनेश खारी तिलपता, एड सुमित चपरगढ़, एड सुनील भाटी डेरिन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: अमित कसाना समेत सात बदमाशों की 20 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment