जेवर में आपसी विवाद के बाद दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की जेवर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को नीमका गांव के नजदीक मामूली से बात को लेकर दो दोस्तों ने अपने एक अन्य साथी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कुछ ही घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, जेवर कोतवाली के नीमका गांव में तीन दोस्त शनिवार को गांव के बाहर बातचीत कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर दो दोस्तों की एक अपने तीसरे दोस्त के साथ अनबन हो गई जिसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त पर गोली चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले पर जेवर प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरौली गांव निवासी ललित वर्मा शनिवार की शाम को किसी काम के चलते गांव से जेवर कस्बे को जा रहा था। इसी दौरान नीमका गांव के ही मोड़ के नजदीक उसके ही गांव के दो उसके दोस्त उदयवीर और ललित से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद गुस्साए दोनों दोस्तों ने जान लेने की नीयत से ललित पर गोली चला दी। घटना में ललित के गाल पर गोली लगी है इसके बाद गंभीर हालत में उसको ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

गोली चलाने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों को भी सूचना मिली जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपियों से पीड़ित की दोस्ती थी। किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे पर फायरिंग कर दी।

पढ़ें  अवैध गांजे के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के बाद जेवर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की पुलिस की। टीम ने घटना के कुछ देर के बाद ही फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं और किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया जिसके बाद दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त पर गोली चला दी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment