आख़िर ! जेल में बंद रवि अत्री ने कैसे कराए नीट (NEET) पेपर लीक, ग्रेटर नोएडा के इस गांव का रहने वाला है रवि

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। देश मे नीट (NEET) लीक हुए पेपर मामले में अब ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव के रहने वाले रवि अत्री का नाम सामने आ रहा है। हालांकि रवि अत्री कई महीनो से मेरठ जेल में बंद है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि रवि अत्री ने जेल के अंदर से ही पेपर को लेकर आया है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है वही रवि अत्रि के परिजनों ने बताया कि रवि अत्री निर्दोष है। फिलहाल रवि अत्री यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद है।

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव के रहने वाले रवि अत्री को गिरफ्तार किया गया था। रवि के पिता गोरख सिंह किसान है। जिनके तीन बेटे थे जिनमें रवि का बड़ा भाई आर्मी में है रवि का छोटा भाई पिता के साथ खेती का काम करता है। जबकि रवि अत्री ने 2007 में कोटा से एमबीबीएस की तैयारी की थी। एंट्रेंस एग्जाम ना निकल पाने के बाद रवि दिल्ली आ गया था जिसके बाद उसने एमबीबीएस में एडमिशन लिया। हालांकि रवि ने तीन साल की एमबीबीएस की पढ़ाई भी की है। तीन महीने पहले ही रवि अत्री को यूपी एसटीएफ अपने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था फिलहाल रवि अत्री मेरठ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि मेरठ जेल से ही रवि अत्री ने नीट पेपर को लीक करवाया है। फिलहाल इस मामले में जांच बिहार पुलिस की आर्थिक इकाई के द्वारा की जा रही है। वही बिहार पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पढ़ें  25000 के इनामी लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 वर्षों से चल रहा था लुटेरा फरार

 

इस मामले में रवि अत्री के परिजनों ने बताया कि रवि अत्री निर्दोष है। रवि अत्री के भाई मुकेश अत्री का कहना है कि रवि को गलत तरीके से फसाया जा रहा है। रवि जेल में बंद है और जेल में बंद होने के बाद वह कैसे पेपर लीक कर सकता है। वही यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले पर रवि के भाई ने कहा कि उसमें भी कुछ जाने वाले लोगों ने खुद को बचाने के लिए रवि अत्री का नाम लिया था। जिस वजह से उसे यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया और फिलहाल वह मेरठ जेल में बंद है।

 

वही परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ लोग गलत तरीके से रवि अत्री को फसाने के लिए उसका नाम ले रहे हैं। जेल में बंद होने के बाद वह कैसे पेपर ले एक को अंजाम दे सकता है हालांकि यह भी जांच का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से भी गुहार लगाई है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

 

आख़िर ! जेल में बंद रवि अत्री ने कैसे कराए पेपर लीक

नीट पेपर लीक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही अभी इस मामले में ग्रेटर नोएडा के रहने वाले रवि अत्री का नाम सामने आया है जो पिछले कई महीनो से मेरठ की जेल में बंद है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की जेल में बंद होने के बाद रवि अत्री ने नीट पेपर को कैसे लीक कर दिया। जबकि इस मामले में रवि अत्री का नाम आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस मामले की अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

पढ़ें  जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में ग्रेटर नोएडा के दो महिलाओं सहित तीन लोग हुए घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment