बुमराह के बाद Gujarat Titans का यह ऑलराऊंडर भी बना पिता, पोस्ट डालकर लिखा- हम 2 से 3 हो गए

Sanchar Now
2 Min Read

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक दिन पहले पिता बने हैं. बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है. बुमराह के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर के घर किलकारी गूंजी है. गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया भी पिता बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

राहुल तेवतिया की पत्नी रिद्धी पन्नू ने बेटी को जन्म दिया है. राहुल तेवतिया ने सोशल मीडिया पर बेटी के नन्हे पैरों की फोट पोस्ट की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आज हम दो से तीन हो गए. वह यहां हैं, वह आज यहां है. सुंदर और मधुर. धन्य.

बता दें कि राहुल तेवतिया और रिद्धी पन्नू ने अपने निजी जीवन को काफी गुप्त रखा है. 28 नवंबर 2021 को राहुल तेवतिया और रिद्धी पन्नू ने शादी की थी.

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं राहुल तेवतिया:

राहुल तेवतिया आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं. आईपीएल में इस खिलाड़ी को विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. उन्हें 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, हालांकि वह डेब्यू नहीं कर सके. आईपीएल के 81 मैचों में उनके नाम 825 रन है. आईपीएल में उन्होंने 32 विकेट भी लिए हैं.

पढ़ें  लंदन में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भजन सुनने पहुंचे विराट कोहली, फोटो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment