शादी के पांच साल बाद रणवीर-दीपिका ने दिखाया वेडिंग वीडियो, सगाई से लेकर फेरों तक दिखा प्यार ही प्यार

Sanchar Now
3 Min Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के पहले एपिसोड की शुरुआत की। कपल की शादी के वीडियो से लेकर जिस तरह से रणवीर और दीपिका ने पूरे शो में एक-दूसरे की तारीफ की, हर एक पल ने लोगों का ध्यान खींचा। ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ड्रीम वेडिंग का वीडियो चलाया गया। सिर्फ शादी के वीडियो ने ही नहीं बल्कि जिस तरह से रणवीर और दीपिका एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे, उसने सभी का ध्यान खींचा।

Koffee With Karan 8 के सेट पर Deepika Padukone और Ranveer Singh की शादी का जो वीडियो दिखाया गया, उसमें उन दोनों के परिवारों से लेकर हर एक फंक्शन की झलकियां दिखाई गईं। दीपिका से शादी करने के दिन रणवीर चिल्लाकर कहते हैं कि ‘मैंने कहा था एक दिन दीपिका पादुकोण से शादी करूंगा, और देखो आज का दिन है।’ फिर शुरू होता है दोनों का खूबसूरत वेडिंग वीडियो।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के फैंस खुशी से बेकरार हुए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई सारे क्लिप डालकर इसे पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है। एक ट्वीट में लिखा है, ‘रात के 12 बज रहे हैं और मैं रो नहीं रहा हूं यार। रणवीर सिंह सचमुच दीपिका पादुकोण की पूजा करते हैं। उनके मन में दीपिका के लिए इतना प्यार है कि यह पागलपन है। #कॉफी विथ करण।’

लोगों को भाई दीपिका-रणवीर की जोड़ी

पढ़ें  राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में सुनाई दी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की गूंज, झोली में गिरे इतने पुरस्कार

एक यूजर ने लिखा, ‘भाई जिस तरह से रणवीर दीपिका को देखते हैं, जिस तरह से वह उसे चूम रहे थे और जिस तरह से वह सचमुच दिखा रहे थे कि उन्होंने उनके साथ जीवन भर के लिए जीत हासिल कर ली है।’ एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान, जो मैं देख रहा हूं वह सच नहीं हो सकता?! वे असल में भी बाजीराव-मस्तानी हैं।’

‘कॉफी विद करण 8’ कहां देखें?

इस बीच, करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड का प्रीमियर 26 अक्टूबर की आधी रात को डिज्नी+हॉटस्टार पर हुआ। यह एपिसोड अब प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment