युवक की हत्या कर भूसे के बोंगे में शव को डालकर लगाई आग

Sanchar Now
4 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली गांव में सोमवार की सुबह भूसे के बोंगे में अचानक से आग लग गई। गांव के लोगों ने खेत मे बने बोंगे में आग लगी हुई देखी तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझा दिया गया। जब आपको बुझा दिया गया तो ज्ञात हुआ कि इसमें एक युवक का शव पड़ा हुआ है पुलिस ने शव को बाहर निकाला व शव अधिकांश जल चुका था। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके बाद पुलिस ने पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली गांव में सोमवार की सुबह खेत मे बने भूसे के बोंगे में आग लग गयी। वहाँ से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड पुलिस और ग्रामीण सभी मौके पर पहुंचे और आग को बुझा दिया गया। जब आग को बुझाया गया तो वहां पर देखा कि उसमें एक लगभग 18 वर्षीय युवक का शव बोंगे में मिला जो अधिकांस जल चुका था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

जारचा थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि प्लावली गांव के जंगल में सोमवार की सुबह भूसे के बोंगे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया। जब आग को बुझाया गया तो उसके बाद भूसे के बोंगे से एक लगभग 18 वर्षीय युवक का शव बरामद जली हुई हालत में मिला। शव की पहचान का प्रयास किया गया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पढ़ें  कोर्ट के आदेश पर पंचशील बिल्डर के निदेशक सहित सात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

प्यावली गांव के जंगल में भूसे के बोंगे में आग लगने की सूचना पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे और काफी देर कड़ी मशक्कत के बाद आग की बुझा दिया गया उसके बाद वहां से एक जला हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है उस शव की पहचान नहीं हो पाई है गांव के लोगों ने बताया कि यह जिस युवक का शव है वह काफी ज्यादा जल चुका है इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है इसके साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने शव को भूसे के बोंगे में रखकर आग लगा दी और यह सोचा कि बोंगे के जलने के साथ ही शव भी आग में जल जाएगा और किसी को कोई पता नहीं चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment