Delhi Crime: नर्स का न्यूड वीडियो बनाने के बाद दो साल तक जिस्म नोंचा और कैश भी लूटा, डॉक्टर गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी थाना इलाके के सुंदर नगरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम की एक नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी नर्सिंग होम का ही डॉक्टर बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान डॉक्टर नूर उल हसन के तौर पर हुई है. वह नंद नगरी इलाके में नर्सिंग होम चलाता था. आरोपी पहले से शादीशुदा है.

डॉक्टर नूर उल हसन के नर्सिंग होम में काम करने वाली एक नर्स ने आरोप लगाया कि अगस्त 2021 में नाइट ड्यूटी के दौरान आरोपी डॉक्टर ने नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस अश्लील वीडियो को वायरल करने का धमकी देकर डॉक्टर उसके साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा. इस दौरान आरोपी उससे ब्लैकमेल कर सात लाख रुपए भी ऐंठ लिए.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने गुरुवार देर शाम बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 13 जून को नंद नगरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर नूर उल हसन को यूपी के फैजाबाद से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है. नर्सिंग होम काफी दिनों से बंद है. शिकायतकर्ता की शादी 15 साल पहले हुई थी. उसे दो बेटी है और वह अपने पति से अलग रह रही है. डीसीपी का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

पढ़ें  Delhi: रोहिणी के सरकारी स्कूल में दो लड़कों के साथ सामूहिक कुकर्म, परिजनों ने विद्यालय के गेट पर लगाया ताला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment