शादी के बाद तापसी पन्नू ने पति मैथियास बो संग खेली पहली होली? सामने आई कपल की ये तस्वीर

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। Holi 2024: हसीन दिलरुबा, थप्पड़ और पिंक से नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस वक्त अपनी गुपचुप शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर तापसी की सीक्रेट वेडिंग को लेकर बज शुरू हो गया है। अब तापसी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर भी सामने आ गई है।

पिछले महीने ऐसी खबरें सामने आई थीं कि तापसी पन्नू लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Boe) के साथ शादी रचाने जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री एक सीक्रेट वेडिंग में ब्वॉयफ्रेंड मैथियास के साथ शादी रचा चुकी हैं। उन्होंने उदयपुर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिये। अब कपल ने होली खेली है।

तापसी ने मैथियास को लगाया रंग

अगर शादी की खबरें सच हैं तो अभिनेत्री ने पहली बार पार्टनर मैथियास बो के साथ होली खेली है। तापसी के दोस्त अभिलाष थापलियाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ तापसी के दोस्त ने कैप्शन में लिखा, “हमारी तो होली।”

तस्वीर में तापसी पन्नू और उनके पार्टनर मैथियास बो अपने दोस्तों के साथ होली के रंग में डूबे हुए हैं। ध्यान खींचने वाली बात है कि तापसी ने लाल गुलाल से अपनी मांग भी भरी है। वहीं मैथियास भी लाल गुलाल से सने हुए हैं। तापसी ब्लू कलर के सूट में मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। मैथियास सबसे पीछे खड़े हुए हैं।

क्या तापसी पन्नू ने कर ली शादी?

पढ़ें  पिता को आखिरी विदाई देते समय भावुक हुए Ayushmann Khurrana और अपारशक्ति, जन्मदिन के एक दिन बाद ही हुई मौत

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, तापसी पन्नू ने 20 मार्च 2024 को मैथियास बो के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अपनी शादी में कोई शोर-शराबा नहीं चाहती थी, इसलिए उन्होंने बहुत ही सीक्रेट तरीके से शादी रचाई। इस शादी में बॉलीवुड से सिर्फ अनुराग कश्यप और थप्पड़ को-स्टार पावेल गुलाटी ने शिरकत की है।

हाल ही में, पावेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, हमें नहीं पता है कि हम कहां हैं।” इस फोटो से कयास लगाए जा रहे थे कि यह तापसी और मैथियास की शादी से है। खैर, अभी तक तापसी या मैथियास ने शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment