शादी के बाद पत्नी हुई गर्भवती तो पति बोला यह मेरा बच्चा नहीं है, महिला ने खोला राज- देवर से थे अवैध संबंध

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है. जहां प्रेग्नेंट भाभी ने देवर के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई है. इस शादी में दूल्हे का बड़ा भाई (महिला का पति) बाराती भी बना. आरोप है कि भाभी का संबंध अपने देवर के साथ था. इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि होने वाला बच्चा मेरा नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले शिरोमणि गौतम के बेटे बहादुर गौतम की शादी 26 मई 2023 को सरायख्वाजा क्षेत्र की रहने वाली सीमा गौतम के साथ हुई थी. दोनों पक्षों ने धूमधाम के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी. शादी के बाद सीमा अपने ससुराल रहने लगी थी. परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था.

‘पत्नी का संबंध उसके छोटे भाई के साथ’

मगर, कुछ दिनों बाद बहादुर गौतम ने अपने माता-पिता को जानकारी दी कि उसकी पत्नी सीमा का संबंध उसके छोटे भाई सुंदर गौतम के साथ है. माता-पिता ने बहादुर को समझाया तो मामला शांत हो गया. इसी बीच उसकी पत्नी सीमा प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद बहादुर ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. बहादुर का आरोप था कि यह बच्चा उसका नहीं है, बल्कि उसके छोटे भाई सुंदर गौतम का है.

पूर्व पति ने नए जोड़े को दिया आशीर्वाद

धीरे-धीरे यह बात गांव वालों को पता चली. इसके बाद रिश्तेदार की मर्जी से सीमा और सुंदर गौतम ने कोर्ट मैरिज कर ली. कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने जोगी वीर मंदिर जाकर सात फेरे लिए. मंदिर में सीमा और सुंदर की शादी में बहादुर गौतम भी बाराती बनकर पहुंचा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग और बहादुर ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया. वहीं, इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है.

पढ़ें  वाराणसी: मच्छर भगाने वाले कॉइल खरीदने निकली थी…8 साल की बच्ची को दबोच ले गया हैवान, रेप के बाद कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment