हादसे के बाद मची मुर्गे-मुर्गियां लूटने की होड़, बोरियों में भरकर ले गए लोग, NH पर दिखा हैरान करने वाला नजारा

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा. ताज नगरी आगरा में कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गा लूट का मामला सामने आया. कोहरे की वजह से एक के बाद एक दर्जन भर से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में एक मैक्स गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें मुर्गे रखे रखे हुए थे. हादसे के बाद मौजूद लोगों में मुर्गों को लूटने की होड़ मच गई. जिसके हाथ जितना लगा वो उतने मुर्गे लेकर फरार हो गया. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

जानकारी के मुताबिक चालक इन मुर्गों को आगरा से खरीद कर अपने गांव ले जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया. लगभग एक से 1.50 लाख रुपए के मुर्गे गाड़ी में रखे हुए थे. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड में खड़ा करवाया. जब ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी के अंदर मुर्गे रखे हुए है, तो लूटपाट शुरू हो गई. गाड़ी में से मुर्गे लूटने की घटना News 18 के कैमरे में कैद हो गई. वाहन चालक ने लोगों को  रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी.

दरअसल, आज सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना इलाके में नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इन्हीं वाहनों में से एक में मुर्गा लदा था, जिसका ड्राइवर भी घायल हो गया था. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर को घायल देख मुर्गों की लूट शुरू कर दी. जिसके हाथ जितने लगे वो उतने लेकर फरार हो गया.

पढ़ें  DTC के रिटायर्ड कर्मियों को केजरीवाल सरकार ने दी खुशखबरी, CM ने खुद किया ये ऐलान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment