पति के निधन के बाद प्रेमी के साथ रहने लगी थी 5 बच्चों की मां, गांव लौटी तो लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

Sanchar Now
2 Min Read

पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। वापस आने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को खंभे में बांध कर जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी जोड़े को खंभे में बांधा गया हैं। ठंड में दोनों कांप रहे हैं। गांव के लोग उन लोगों को पीट रहे हैं।

जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें भीड़ एक महिला और एक युवक को खंभे से बांध कर बुरी तरह पीट रही है। यह मामला फरेंदा थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्रेमिका विधवा है और 5 बच्चों की मां है

दरअसल, पूरा मामला यहां फरेंदा थानाक्षेत्र के भारीवैसी गांव का है। जहां पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। वापस आने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को खंभे में बांध कर जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी जोड़े को खंभे में बांधा गया हैं। ठंड में दोनों कांप रहे हैं। गांव के लोग उन लोगों को पीट रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वनग्राम भारीवैसी की प्रेमिका महिला विधवा है। उसके पांच बच्चे भी हैं। चार बच्चों को घर छोड़कर एक बच्चे को लेकर विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी। जब घर वापस आयी तो प्रेमी और प्रेमिका को गांव वालों ने पकड़ लिया। पहले तो गांव वालों ने दोनो को खंभे में बांध दिया फिर पिटाई शुरू किए। इस दौरान महिलाएं भी दोनो को गालियां देती नजर आईं।

पढ़ें  Mafia Mukhtar की मौत में बाद अलर्ट पर UP, इन तीन जिलों की निगरानी में लगी पुलिस

इस पूरे मामले में एसओ फरेंदा अजित सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध के शक में महिला के ससुराल वालों ने मारपीट की है।मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment