महिला की मौत के बाद कंपनी में कर्मचारियों ने किया जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की में महिलाओं सहित कई लोग घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्रके महिला की हार्ट अटैक से मौत के बाद कंपनी में कर्मचारियों ने महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने महिला से बदसलूकी करने वाले सुपरवाइजर के साथ मारपीट करते हुए कंपनी में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा के दौरान कई महिलाएं घायल और बेहोश हो गयी जिनका नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल के बाद लोगों को शांत कराया और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

दरअसल, कासना थाना क्षेत्र की साइट फाइव स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला राजमती (42) की मंगलवार रात घर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजमती के घर वाले उसके शव को लेकर मऊ जिले के इकबालपुर अपने गांव चले गए। महिला की मौत की सूचना के बाद कंपनी में अन्य कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक दिन पहले ही सुपरवाइजर ने मृतक महिला के साथ बदसलूकी की गई थी और उसकी कंपनी से निकलने की धमकी दी थी। कर्मचारियों का आरोप है कि इसी डिप्रेशन के चलते महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

 

महिला की मौत के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने एच आर से इस मामले में बात की लेकिन प्रबंधन ने उनकी किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामा के दौरान कर्मचारियों ने महिला से बदसलूकी की करने वाले सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों के साथ मारपीट भी की।

पढ़ें  तीन स्टूडेंट को टक्कर मारने वाली सफेद सेंट्रो कार व चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

इस दौरान कंपनी में कर्मचारियों और मैनेजमेंट के दौरान धक्का मुक्की हुई। इस धक्का मुक्की में दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं व पुरूष घायल व बेहोश हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और हंगामा कर रहे कर्मचारियों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए बड़ी मुश्किल शांत कराया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment