सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त, पक्षी प्रेमी ने पेश की नई मिसाल

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती ने हाल में खासी सुर्खियां बंटोरी थी. इस बार आरिफ एक बाज पालने की वजह से चर्चा में आ गए हैं. अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के मण्डका के रहने वाले आरिफ ने बताया कि आखिर उनके पास बाज कहां से आया.आरिफ ने इस मामले पर कहा कि किसी ने मुझे बताया कि रायबरेली जिले के नसीराबाद में एक बाज पक्षी किसी गाड़ी से टकरा कर घायल हो गया है.

इसके बाद वो इस बाज को घायल अवस्था मे रायबरेली के नसीराबाद से अपने पास लेकर आए. उन्होंने इसका इलाज करवाया. इलाज करने के बाद मैंने इसे छोड़ दिया था. लेकिन वो दोबारा उड़कर अपने आप मेरे पास वापस आ गया. इसके बाद से वो यहां से कहीं नहीं जा रहा है. ये बाज यहां किसी ऊंचे स्थान पर बैठा रहता है. अब आरिफ और बाज की दोस्ती की चर्चा पूरे इलाके में है.

आरिफ की बाज से हुई दोस्ती

आरिफ बाज को रखने की वजह से एक बार फिर से मुसीबत में भी पड़ सकते हैं. इस मामले में जब अमेठी जिला वन्य अधिकारी (डीएफओ) डीएन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाज के बारे में आरिफ की तरफ से कोई सूचना नही दी गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या बाज पालन जायज है तो उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में उन्होंने नियमावली नही देखी है. हम इसे देखेंगे और अगर कुछ गलत होगा तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. उसका ये कोई पक्षी प्रेम नही है.

पढ़ें  Greater Noida: मंगेतर से दुष्कर्म की कोशिश, दहेज में 15 लाख नहीं मिलने पर शादी से किया इनकार

सारस पक्षी से दोस्ती के बाद चर्चा में आए थे आरिफ

करीब छह महीने पहले आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद आरिफ के घर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे. उन्होंने सारस और आरिफ की दोस्ती की काफी तारीफ की थी. वहीं सारस को लेकर सूबे में खूब राजनीति भी हुई. प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सारस पक्षी को अपने कब्जे में लेकर कानपुर के चिड़ियाघर मे पहुंचा दिया था. इसके बाद आरिफ सारस से मिलने के लिए चिड़ियाघर भी गए थे. जहां उन्हें देखते ही सारस काफी खुश नजर आ रहा था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment