OMG: साढ़े तीन फेरे लेने के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- ‘शराब के नशे में है दूल्हा…’

Sanchar Now
4 Min Read

देवोत्थान एकादशी पर गुरुवार की रात अनोखी घटना ने शादी समारोह में सभी लोगों को सकते में डाल दिया। तीन फेरे लेने के बाद दुल्हन ने अचानक अग्निकुंड में लात मारकर शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे पर दहेज मांगने व शराब पीने का आरोप लगाते हुए युवती तुरंत ही मंडप से चली गई। मंडप के नीचे बैठा दूल्हा समझ ही नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या है। वह दुल्हन का चेहरा ही देखता रहा गया। इस पर हक्के-बक्के लड़के पक्ष ने भी युवती पर प्रेम प्रसंग के चलते हंगामा करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात बगैर दुल्हन के लौट गई।

मुरसान रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में क्षेत्र के एक गांव के युवक का शादी समारोह चल रहा था। टूंडला क्षेत्र की रहने वाली युवती से हो रही शादी समारोह में सब कुछ अच्छे से चल रहा था। चढ़त में बारातियों ने जमकर नाच किया। बाद में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इसके बाद मंडप में फेरों का समय हुआ। मंडप में बैठे पंडित जी मंत्रोच्चार के साथ फेरे डलवाने में व्यस्त थे। घराती और बाराती मंडप में बैठकर फेरों की रस्म को पूरा करा रहे थे। आधे फेरे होने के बाद जब युवती को आगे करने का समय आया तो दुल्हन ने फिल्मी स्टाइल में अग्निकुंड में लात मारी। आग उछलकर कई लोगों पर जा गिरी। दुल्हन की मां भीआग से बाल-बाल बची।

दुल्हन के इस रौद्र रूप को देख वहां हर कोई दंग रह गया। किसी को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हुआ। इसी बीच दुल्हन ने सन्नाटे को तोड़ते हुए ऐलान किया कि वह इस युवक से शादी नहीं करेगी। युवती के इस घोषणा से वहां हड़कंप मच गया। लड़की और लड़के पक्ष के मुंह खुले के खुले रह गए। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी हुई है। यह कहकर 16 श्रंगार और गहनों से लकदक तेज कदमों से युवती मंडप से चली गई। दूल्हे के कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह सब क्या हुआ।

पढ़ें  हमीरपुर: पतारा गांव में दबिश देने गए दरोगा को हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली, गांव में दहशत

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

वधू का आरोप था कि दूल्हा नशे की हालत में मंडप में बैठा है और उसके मुंह से बदबू आ रही है। जबकि वर पक्ष का आरोप था कि युवती पहले से शादीशुदा है और इस पर एक बच्चा भी है। यह बात लड़की पक्ष के लोगों ने छुपाई है। इसके बावजूद वह शादी करने को सहमत हैं। वधू के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने लड़की को समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। गांव में भी युवक की शादी को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। सुबह गेस्ट हाउस पर पुलिस पहुंच गई। इस मामले में वर पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment