प्रयागराज में एयरफोर्स अफसर की गोली मारकर हत्या, दीवार फांदकर कॉलोनी में घुसा था शूटर

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली इलाके में हुई. अज्ञात हमलावर ने उनके सरकारी बंगले के लॉन की तरफ से आवाज देकर खिड़की खुलवाई और गोली चला दी.

सुबह करीब 3 बजे किसी ने उनके बंगले की तरफ से आवाज दी. जैसे ही एसएन मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने सीधे सीने में गोली मार दी और फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और तुरंत उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हत्या के पीछे रंजिश का शक

पुलिस का कहना है कि यह हत्या किसी रंजिश के कारण की गई हो सकती है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. एसएन मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने आवाज देकर खिड़की खुलवाई और तुरंत गोली मार दी. उनका कहना है कि किसी दुश्मनी का शक नहीं था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इस घटना पर SHO मनोज सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.

पढ़ें  राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला से है कनेक्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment