Air India की एयर होस्टेस से लंदन के होटल में मारपीट, कमरे में घुसा हमलावर; हैंगर से मारा और फर्श पर घसीटा

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली: लंदन के एक होटल में एअर इंडिया की एक महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। होटल के कमरे में घुसे एक अज्ञात व्यक्ति ने सो रही महिला क्रू मेंबर पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आस-पास के कमरों में रुके उनके साथी कर्मचारी दौड़े, जिसके बाद हमलावर भागने लगा। साथियों ने पीछा करके हमलावर को पकड़ लिया। घटना इस हफ्ते की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि महिला क्रू मेंबर को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। फिलहाल वह भारत लौट आई हैं और उन्हें काउंसलिंग दी जा रही है।

होटल में घुसपैठ, क्रू मेंबर से मारपीट

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हमें एक बड़े होटल में घुसपैठ और क्रू मेंबर से मारपीट की इस गैरकानूनी घटना से गहरा दुख हुआ है। ये एक बड़े इंटरनेशनल होटल चेन की ओर से संचालित होटल है। इस घटना से हमारी एक क्रू मेंबर प्रभावित हुई है। हम अपनी सहयोगी और उनकी टीम को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें काउंसलिंग भी शामिल है। एअर इंडिया स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। साथ ही, होटल प्रबंधन के साथ भी यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

एअर इंडिया ने घटना पर उठाए सवाल

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह अपने क्रू मेंबर्स और कर्मचारियों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। एयरलाइन ने इस घटना में शामिल लोगों की निजता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया है। यह घटना लंदन हीथ्रो के रेडिसन होटल में आधी रात के बाद की है। उस रात एयर इंडिया की कई उड़ानों के क्रू मेंबर्स इस होटल में रुके हुए थे। एक सूत्र ने बताया कि महिला क्रू मेंबर अपने कमरे में सो रही थीं, तभी लगभग 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। घबराकर वह मदद के लिए चिल्लाईं। हमलावर ने उन पर कपड़े के हैंगर से हमला किया और उन्हें फर्श पर घसीटा। वह भागने की कोशिश कर रही थीं।

पढ़ें  सरकारी अधिकारी के घर से लगभग 100 करोड़ की संपत्ति बरामद, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की छापेमार कार्रवाई

आखिर होटल के कमरे में कैसे पहुंचा आरोपी

महिला के शोर मचाने पर तुरंत ही उनके सहयोगी उनकी मदद के लिए दौड़े। सूत्र ने बताया कि पुलिस को तुरंत बुलाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्र ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हो सकता है कि वह कोई ऐसा शख्स हो, जो छिपकर होटल में घुस गया। यही नहीं वो महिला क्रूम मेंबर के कमरे में प्रवेश करने में कामयाब हो गया। होटल में सुरक्षा की कमी चौंकाने वाली है। सवाल यही है कि आखिर कैसे कोई शख्स होटल में घुसा और क्रू मेंबर के कमरे तक पहुंच गया। यही नहीं उसने महिला से मारपीट भी करने में सफल रहा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment