एयरलाइंस कंपनी के मैनेजर ने सोसायटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में किया सुसाइड

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी हुई एक गाड़ी में एक युवक का शव मिला। मर्तक युवक विस्तारा एयरलाइंस कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने गाड़ी से सुसाइड नोट, ब्लैक हिट की बोतल और कुछ नींद की गोलियां के खाली पत्ते भी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरसअल, डायल 112 को सूचना मिली कि ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के टावर टी में अपने पिता चंद्रमोहन के साथ रहने वाला निशान (32) अपनी कार में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है ।सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि निशांत गुरुग्राम स्थित विस्तारा एयरलाइंस में काम करता था। 27 अप्रैल को वह अपने घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचा ।आज सुबह उसकी गाड़ी सोसाइटी के अंदर किसी अन्य पार्किंग में खड़ी मिली ।गाड़ी अंदर से लॉक थी और निशांत ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ था। मृतक के पिता ने डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी का लॉक खोल दिया ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।जिसमें निशांत ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इस दौरान उसकी गाड़ी से सीट पर रखा हुआ काला हिट की बोतल और उसके अलावा नींद की दवाइयों के खाली पत्ते भी बरामद हुए।

पढ़ें  With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निशांत का अपनी पत्नी विशाखा से पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। इस कारण विशाखा अपने बेटे के साथ अपने मायके कोटा में रह रही है।निशांत यहां पर अपने पिता के साथ रहा करता था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हो गया है। वह इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। लेकिन फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment