Akshara Singh का होली स्पेशल सॉन्ग ‘राम पहुना संग’ हुआ रिलीज, भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस

Sanchar Now
3 Min Read

भोजपुरी सिनेमा के एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह और यश कुमार होली पर अपना नया गीत लेकर आए हैं। हर कोई अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहा है। ऐसे में अक्षरा और यश ने भी इस बार होली अयोध्या धाम में मनाने की इच्छा जाहिर की है। अपनी इसी इच्छा को दोनों स्टार्स ने अपने गाने के जरिए व्यक्त किया है। अक्षरा और यश कुमार के गाने का टाइटल ‘राम पहुना संग होली’ है। इस गाने में यश और अक्षरा ने खुद को जानकी धाम वासी यानी सीता के मायके के लोग बनाया है। इस नाते से भगवान राम उनके पहुना यानी दामाद हुए। वो इसी रिश्ते को अपने गाने में बताते नजर दिख रहे हैं और होली में अयोध्या धाम जाने की बात कर रहे हैं।

भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से भरा है गाना

अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल या गाना ‘राम पहुना संग होली’ भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से ओतप्रोत है। इस गाने की खास बात यह है कि लंबे समय बाद अक्षरा सिंह और यश कुमार एक फ्रेम में नजर आए हैं। उन्हें एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस गाने में अयोध्या धाम की होली का बखान किया गया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन जाना नहीं चाहेगा। अक्षरा ने कहा कि हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए।

पढ़ें  3 दिन पहले तिलक वर्मा की डिमांड फिर ठोक दिया शतक, कप्तान सूर्यकुमार ने खोला राज

गाने में अक्षरा की सादगी ने जीता दिल

‘राम पहुना संग होली’ गाने में अक्षरा सिंह और यश कुमार सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस गाने के म्यूजिक से लेकर इस पर किया गया डांस भी आपका दिल जीत लेगा। उस पर अक्षरा की अदाएं इसमें चार चांद लगा रही है। ‘राम पहुना संग होली’ गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ यश कुमार ने गया है। इस म्यूजिक वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री काफी बेहतरीन नजर आ रही है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किया हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment