बहन पूजा भट्ट को ‘बिग बॉस OTT 2’ का विनर देखना चाहती हैं आलिया, एल्विश को लेकर कही यह बात

Sanchar Now
3 Min Read

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिनाले की रेस के लिए टास्क दिया गया जिसमें पूजा भट्ट हार गईं। उन्हें अभिषेक मल्हान से टक्कर बनीं। अभिषेक सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं और वह आखिरी कप्तान भी बने। फिनाले टास्क हारने पर पूजा भावुक हो गईं। उन्होंने अभिषेक के व्यवहार पर सवाल पर उठाए। शो के एक प्रोमो में वह अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे और जद हदीद के साथ टास्क पर चर्चा करती हैं। वह कहती हैं कि यह उसका पैटर्न है। पिछले 6 हफ्ते से टास्क में उसे खुद की वजह से चोट लगीत है। यह पहली बार नहीं है कि वह दोष दे रहा है।

रो पड़ीं पूजा भट्ट

पूजा अपनी बात कहते-कहते रो पड़ती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘इतने सेंसेटिव हैं सब खुद के बारे में लेकिन बाकी लोग को कुछ भी बोल देते हैं। यह सिर्फ ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं है बल्कि यह है कि आप कैसे जीतते हैं। गरिमापूर्ण व्यवहार कहां चला जाता है। मैं बहुत दुखी हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है।’

सौतेली बहन के लिए क्या बोलीं आलिया

एक ओर पूजा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में हैं दूसरी तरफ उनकी बहन आलिया भट्ट इस वक्त फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वह फिल्म के सक्सेस इवेंट में पहुंचीं तो पपराजी ने उनसे पूजा के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने पूजा का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें जीतते हुए देखना चाहती हैं। एक पपराजी ने उनसे पूछा कि वह पूजा भट्ट के लिए क्या कहना चाहेंगी। आलिया कहती हैं, ‘वह वहां है, मेरे लिए वही जीते। मैं उससे प्यार करती हूं।’

पढ़ें  हजारों फैंस के बीच शाहरुख खान यहां लॉन्च करेंगे 'जवान' का ट्रेलर, ग्रैंड इवेंट के लिए हो रही टिकट बुक

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह देखकर अच्छा लगा कि आलिया ने पूजा दी को सपोर्ट किया।’ एक यूजर कहते हैं, ‘मुझे पूजा भट्ट पसंद है।’ उनके ओपिनियन और व्यूज पसंद हैं। वह एक स्ट्रॉन्ग लेडी हैं। जीते ना जीते दिल जरूर जीत लिया पूजा जी ने।’ एक अन्य ने कहा, ‘पूजा एक बहुत मजबूत महिला है।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment