संध्या थिएटर मामला: अल्लू अर्जुन और ‘पुष्पा 2’ टीम का पीड़ित परिवार को 2 करोड़ देने का एलान

Sanchar Now
2 Min Read

पुलिस से पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन ने  संध्या थिएटर में पीड़ित मृतिका के परिवार को और पैसों की मदद की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू ने चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप 2 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है. इससे पहले अल्लू मृतिका के परिवार को 25 लाख रुपये पहले ही दे चुके हैं.

पीड़ित परिवार को दिए 2 करोड़

लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं. अल्लू अरविंद ने कहा, ‘मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है.’

परिवार के कॉन्टेक्ट में एक्टर

4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था. घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला. इसके साथ ही एक्टर की टीम लगातार परिवार से संपर्क बनाए हुए है.

20 दिन बाद, बच्चे में हरकत

तेजा ने कहा कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी. उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं. आपको बता दें, अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

पढ़ें  रॉस्टन चेज़ के तूफान से बच गई वेस्टइंडीज, बड़ा उलटफेर होते-होते बचा; 5 विकेट से दर्ज की जीत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment